न नामांकन के परचे बिके, न ही किसी ने किया नामांकन

विधान परिषद चुनाव के नामांकन का पहला दिन आचार संहिता के अनुपालन व निष्पक्ष चुनाव के लिए प्रशासन कटिबद्ध:डीएम 21 बूथों पर 5574 मतदाता करेंगे मतदान मत पत्र एवं मतपेटी से ही होगा एमएलसी का चुनाव छपरा (सदर) : सारण स्थानीय प्राधिकार निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद के होनेवाले चुनाव के लिए गुरुवार को नामांकन […]

विधान परिषद चुनाव के नामांकन का पहला दिन
आचार संहिता के अनुपालन व निष्पक्ष चुनाव के लिए प्रशासन कटिबद्ध:डीएम
21 बूथों पर 5574 मतदाता करेंगे मतदान
मत पत्र एवं मतपेटी से ही होगा एमएलसी का चुनाव
छपरा (सदर) : सारण स्थानीय प्राधिकार निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद के होनेवाले चुनाव के लिए गुरुवार को नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गयी. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम दीपक आनंद द्वारा नामांकन के मद्देनजर समाहरणालय परिसर में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था के लिए मजिस्ट्रेट व पुलिस बल तैनात किया गया था.
हालांकि पूरी अवधि में पहले दिन नामांकन नहीं हुआ. 18 जून तक नामांकन की प्रक्रिया चलेगी. नामांकन के दौरान निर्वाची पदाधिकारी के कक्ष में उम्मीदवार के अलावा चार अन्य व्यक्तियों को ही प्रवेश की अनुमति है. वहीं निर्वाची पदाधिकारी के कार्यालय कक्ष के 100 मीटर की रेडियस में अधिकतम तीन वाहनों के प्रवेश की अनुमति रहेगी.
शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान को ले तैयारी जारी : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को स्थानीय प्राधिकार के निर्वाचन कार्यक्रम एवं आचार आदर्श संहिता के पालन के संबंध में अवगत करा दिया है.
वहीं अधिसूचना निर्गत होने की तिथि निर्वाचन की प्रक्रिया समाप्ति की तिथि तक धारा 144 लागू कर दी गयी है. वहीं चुनाव के सफल संचालन के लिए 19 कोषांगों का गठन किया गया है तथा सभी संबंधित पदाधिकारियों को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से कार्य निर्वहन का निर्देश दिया गया. अबतक आदर्श आचार संहिता उल्लंघन की अलग-अलग प्राथमिकियां दर्ज की जा चुकी हैं.
मतपत्र पर रहेगी उम्मीदवार की तसवीर : विधान परिषद चुनाव में प्रत्याशियों के नामों के साथ-साथ दो गुना 2.5 साइज की तसवीर लगी रहेगी. परंतु यह तसवीर चश्मा व टोपी में नहीं होगी. नामांकन की जमानत राशि सामान्य कोटि के उम्मीदवारों के लिए 10 हजार रुपये तथा एससीएसटी के उम्मीदवारों के लिए 5 हजार रुपये निर्धारित है. 30 वर्ष के कम उम्र के व्यक्ति चुनाव नहीं लड़ सकते.
राजकीय कन्या उच्च विद्यालय में वज्र गृह एवं मतगणना : जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री आनंद के अनुसार विधान परिषद चुनाव के बाद सभी 31 बूथों की मतपेटियां राजकीय कन्या उच्च विद्यालय छपरा में बनाये गये वज्र गृह में रहेंगी.
वहीं, मतगणना भी राजकीय कन्या उच्च विद्यालय परिसर में ही होगी. सात जुलाई को मतदान तथा 10 जुलाई को मतगणना होगी. अबतक किसी भी उम्मीदवार ने नामांकनके लिए फार्म नहीं खरीदा है. इस अवसर पर उप निर्वाचन पदाधिकारी केके पाठक तथा डीपीआरओ बीके शुक्ला उपस्थित थे.
तीनों एसडीओ बने सहायक निर्वाची पदाधिकारी
विधान परिषद के लिए सात जुलाई को होनेवाले मतदान के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम दीपक आनंद को निर्वाची पदाधिकारी तथा छपरा सदर, मढ़ौरा, सोनपुर के अनुमंडल पदाधिकारियों को सहायक निर्वाची पदाधिकारी मनोनीत किया गया है. सभी मतदान केंद्र प्रखंड मुख्यालयों में बीडीओ के कार्यालय कक्ष में बनाया गया है.
चुनाव खर्च की कोई सीमा नहीं, मतपत्र से होगा मतदान
निर्वाचन आयोग ने विधान परिषद चुनाव में प्रचार -प्रसार के लिए व्यय की कोई उच्चतम सीमा निर्धारित नहीं की है. एकल मत प्रणाली से होनेवाले इस चुनाव में मतपत्र एवं मत पेटी के माध्यम से मतदान होगा. उम्मीदवारों को पीठासीन पदाधिकारी के पास उपलब्ध बैगनी रंग के स्केच पेन का ही प्रयोग किया जायेगा. अमिट स्याही का उपयोग नहीं किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >