बोलेरो व पिकअप वैन की टक्कर में वृद्ध घायल

दोनों वाहनों के ड्राइवर वाहन छोड़ हुए फरार भेल्दी (अमनौर) : भेल्दी-छपरा रेलवे एनएच 102 पर रायपुरा हाइस्कूल के समीप एक तेज गति पिकअप वैन एवं बोलेरो की सीधी टक्कर में एक वृद्ध गंभीर रूप से जख्मी हो गया. वहीं, बोलेरो में सवार नव दंपती बाल-बाल बचे. घायल भेल्दी थाना क्षेत्र के जाफरपुर निवासी धुरखेली […]

दोनों वाहनों के ड्राइवर वाहन छोड़ हुए फरार
भेल्दी (अमनौर) : भेल्दी-छपरा रेलवे एनएच 102 पर रायपुरा हाइस्कूल के समीप एक तेज गति पिकअप वैन एवं बोलेरो की सीधी टक्कर में एक वृद्ध गंभीर रूप से जख्मी हो गया. वहीं, बोलेरो में सवार नव दंपती बाल-बाल बचे. घायल भेल्दी थाना क्षेत्र के जाफरपुर निवासी धुरखेली शर्मा का उपचार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, गड़खा में करने के बाद बेहतर इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.
बोलेरो में टक्कर के बाद पिकअप वैन रायपुरा मिडिल स्कूल के भवन से जा टकराया. इससे भवन का बरामदा धराशायी हो गया. टक्कर के बाद दोनों वाहनों के ड्राइवर वाहन छोड़ कर फरार हो गये. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >