छपरा (नगर) : योग मनुष्य को जीवन जीने की कला सिखाता है. योग्य के माध्यम से मनुष्य मानसिक व शारीरिक दोनों रूप से खुद को स्वस्थ रख सकता है. उपरोक्त बातें सेवेन बिहार बटालियन एनसीसी के कंपनी कमांडर कर्नल एसबी सिंह ने कहीं.
वे शनिवार को हरिजी उच्च विद्यालय अपहरण के खेल मैदान में आयोजित योग शिविर के निरीक्षण के मौके पर बोल रहे थे. शिविर में हरि जी उच्च विद्यालय के साथ ही राजकीय इंटर कॉलेज, अमनौर, जेएस उच्च विद्यालय, रायपुरा के 250 एनसीसी कैडेटों ने प्रशिक्षक सुनील त्यागी के निर्देश योग के विभिन्न आसनों का अभ्यास किया.
कर्नल श्री सिंह ने कहा कि 21 जून विश्व योग दिवस पर देश भर के 15 लाख एनसीसी कैडेट एक साथ योग कर एक रिकॉर्ड कायम करेंगे. उन्होंने कहा कि 21 जून को जिला मुख्यालय स्थित राजेंद्र स्टेडियम में दो हजार से ज्यादा कैडेट योगाभ्यास करेंगे. उधर, योग प्रशिक्षक सुनील त्यागी ने कहा कि उपहार में योग शिविर नौ जून तक चलेगा.
इस मौके पर मेजर नीतेश सिंह, सूबेदार कृष्णा प्रसाद, एएनओ राकेश कुमार सिंह, सत्येंद्र कुमार, सीटीओ गजेंद्र सिंह, बीएचएम रमण कुमार, सीएचएम राकेश कुमार सिंह, पूर्व प्राचार्य अंबिका राय, प्रमोद कुमार सिंह सहित अन्य उपस्थित थे. धन्यवाद ज्ञापन प्राचार्य मुन्नीलाल सिंह ने किया.
