पटाखे से लगी आग में तीन दुकानें खाक

90 हजार नकद समेत लाखों की संपत्ति जली बरातियों के छोड़े गये पटाखे से हुई घटना परसा : परसा बाजार स्थित इंदिरा मार्केट के समीप शुक्रवार की रात बरातियों द्वारा पटाखा छोड़ने के क्रम में तीन दुकानों में आग लग गयी. इससे लगभग 90 हजार नकद, दो जेनेरेटर, दो वेल्डिंग मशीनें, दो ड्रिल मशीनें समेत […]

90 हजार नकद समेत लाखों की संपत्ति जली
बरातियों के छोड़े गये पटाखे से हुई घटना
परसा : परसा बाजार स्थित इंदिरा मार्केट के समीप शुक्रवार की रात बरातियों द्वारा पटाखा छोड़ने के क्रम में तीन दुकानों में आग लग गयी. इससे लगभग 90 हजार नकद, दो जेनेरेटर, दो वेल्डिंग मशीनें, दो ड्रिल मशीनें समेत कई सामान जल कर बुरी तरह राख हो गये.
अगलगी में दरियापुर थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव निवासी महेश्वर शर्मा की ग्रिल दुकान, परसा के अशोक साह का पेप्सी स्टोर, बनौता गांव के अमरुद्दीन की गुमटी में रखे नेम प्लेट एवं चश्मा, टोपी खाक हुए. अगलगी की खबर मिलते ही बरात में शामिल बराती भागने में सफल रहे.
वहीं, स्थानीय दुकानदार व ग्रामीण सैकड़ों की संख्या में एकत्रित होकर संयम बरतते हुए मोटर का प्रयोग कर आग पर काबू तो पाया, लेकिन इसके पूर्व ही लाखों रुपये की संपत्ति जल कर राख हो गयीं. ग्रामीणों की तत्परता से और नुकसान होने से बच गया. घटना के समय मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने पीड़ित परिजनों को सांत्वना दी तथा आग बुझाने में योगदान किया.
पीड़ितों ने मुआवजे के लिए जाम की सड़क :शनिवार की अहले सुबह पीड़ितों द्वारा सरकारी मुआवजे की मांग को लेकर सीवान-शीतलपुर एसएच 73 पर अपनी जलीं दुकानों के समक्ष स्थानीय दुकानदार यातायात को बाधित कर सरकारी मुआवजा दिलाने की मांग करने लगे. सड़क जाम होने से दोनों तरफ बड़े-छोटे वाहनों की लंबी कतारें लग गयी, जिसमें कई दूल्हे-दुल्हन की गाड़ियां भी फंसी रहीं. सड़क जाम की सूचना पाकर थानाध्यक्ष राजरूप राय तथा सीओ अवधेश कुमार नेपाली मौके पर पहुंचे और अग्निपीड़ितों की समस्याओं को सुनते हुए हर संभव सरकारी मुआवजे उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया, तब जाकर घंटों बाद जाम हटा और यातायात बहाल हो सका.
इस संबंध में अगिAपीड़ित महेश्वर शर्मा द्वारा थानाध्यक्ष एवं सीओ को एक लिखित आवेदन दिया गया, जिसमें जल कर नष्ट हुईं संपत्तियों को अंकित करते हुए मुआवजे की मांग की गयी. आवेदन में महेश्वर शर्मा द्वारा 60 हजार नकद, अशोक साह द्वारा 27 हजार रुपये तथा अमरुद्दीन द्वारा 15 सौ रुपये समेत अन्य लाखों का सामान जलने की बात बतायी गयी.
इस संबंध में सीओ अवधेश कुमार नेपाली ने बताया कि दुकान एवं घर एक ही साथ है, जिसके जलने के बाद लाखों रुपये की क्षति पहुंची है. आवेदन के आधार पर कर्मचारी की रिपोर्ट के अनुसार पीड़ितों को सरकारी मुआवजा उपलब्ध करायी जायेगी.
परसा. परसा बाजार में शुक्रवार की रात घर एवं दुकानों में हुई भीषण अगलगी की घटना से पीड़ित दुकानदारों की जीविका का साधन पूर्ण रूप से नष्ट हो गया. अगलगी की खबर मिलते ही अगिAपीड़ितों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था.
दुकानदारी कर सभी दुकानदार अपने परिजनों का पालन-पोषण करते थे. अगिAपीड़ित सैदपुर निवासी महेश्वर शर्मा अपने ग्रिल की दुकान से आठ परिजनों का भरण-पोषण करते थे. वहीं, परसा अशोक साह तीन परिजनों का भरण-पोषण किया करता था, जबकि बनौता गांव निवासी नेम प्लेट दुकानदार अमरूद्दीन पांच परिजनों का भरण-पोषण करता था
दुकान में अगलगी होने से दुकान की लाखों की संपत्ति जल कर राख हो गयी तथा पैसे की आमद बंद हो गयी. अगलगी में दुकान के सामान के अलावा घरों में उपयोग होनेवाली सामग्री भी नष्ट हो गयी. इससे दुकानदारों के सिर पर आर्थिक संकट छा गया है और बच्चों के भरण-पोषण की जिम्मेवारी दुकानदारों के लिए एक बड़ी समस्या उत्पन्न हो गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >