इसुआपुर : छपियां पंचायत भवन बाजार के पास लघु सिंचाई मंत्री मनोज सिंह कुशवाहा ने विभागीय पदाधिकारियों के साथ बैठक की. जिस दौरान जदयू के प्रदेश महासचिव शैलेंद्र प्रताप सिंह की अगुआई में पहुंचे लोगों से विभागों की समस्याओं से विभागीय मंत्रीअवगत हुए. पदाधिकारियों से तरैया विधानसभा के सिंचाई व्यवस्था के बारे में जानकारी ली.
इसमें तरैया के 22, पानापुर के 10 तथा इसुआपुर के एक खराब पड़े नलकूपों को चालू कराने के लिए एस्टिमेट बना कर राज्य सरकार को अविलंब भेजने का निर्देश दिया.
इससे पूर्व शैलेंद्र प्रताप के नेतृत्व में सिंचाई मंत्री के साथ स्वास्थ्य मंत्री रामधनी सिंह, एमएलसी शिवप्रसन सिंह यादव का लोगों ने फूल-माला पहना कर स्वागत किया. इस मौके पर तरैया प्रखंड के जदयू अध्यक्ष राजकुमार कुशवाहा, पानापुर के टुनटुन सिंह, जिला पार्षद शमीम अहमद, संगम बाबा, मिथिलेश राय, मुखिया वीर बहादुर राय, जयराम राय, मनोज राय, विनोद राय, राजकिशोर सिंह, विजय सिंह, छविनाथ सिंह, राम अयोध्या राय, लंकेश बाबा, पंकज सिंह व अन्य थे.
