दो महिलाओं समेत दर्जन भर लोग घायल

छपरा (सारण) : जिले के अलग-अलग स्थानों पर हुईं मारपीट की घटनाओं में दो महिलाओं समेत एक दर्जन लोग मंगलवार को घायल हो गये. गंभीर रूप से दो घायलों को पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है, जबकि अन्य का उपचार सदर अस्पताल में चल रहा है. मांझी थाना क्षेत्र के डुमाईगढ़ में दो पक्षों के […]

छपरा (सारण) : जिले के अलग-अलग स्थानों पर हुईं मारपीट की घटनाओं में दो महिलाओं समेत एक दर्जन लोग मंगलवार को घायल हो गये. गंभीर रूप से दो घायलों को पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है, जबकि अन्य का उपचार सदर अस्पताल में चल रहा है.
मांझी थाना क्षेत्र के डुमाईगढ़ में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में तीन लोग घायल हो गये, जिसमें दीपांकर विश्वास तथा मनोज यादव शामिल हैं. गंभीर रूप से घायल दीपांकर विश्वास को पीएमसीएच रेफर किया गया है.
इसी थाना क्षेत्र के डुमरी गांव के लक्ष्मी महतो को आपसी विवाद के कारण घायल कर दिया गया. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अवधपुरा गांव के हरीश कुमार का मारपीट कर जख्मी कर दिया गया. बिचला तेलपा के अरुण प्रसाद गुप्ता, उनकी पत्नी माधुरी देवी को पड़ोसियों ने मारपीट कर जख्मी कर दिया. जलालपुर थाना क्षेत्र की सोनी देवी को उसके पति ने मारपीट कर घायल कर दिया. सोनी देवी गर्भवती है. घटना का कारण घरेलू विवाद बताया जाता है.
भगवान बाजार थाना क्षेत्र के छत्रधारी बाजार के दीपक कुमार को आपसी विवाद के कारण मारपीट कर जख्मी कर दिया गया. घटना का कारण पुरानी रंजिश बताया जाता है. सभी घायलों के बयान पर अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >