आशा ने प्रभारी को बनाया बंधक

लहलादपुर : दर्जनों आशा ने पीएचसी, लहलादपुर में तालाबंदी कर चिकित्सा प्रभारी बाबूलाल प्रसाद एवं चिकित्सा पदाधिकारी डॉ पीएन सिन्हा सहित अन्य कर्मियों को घंटों बंधक बनाये रखा. साथ ही मेरी मांगें पूरी करो, समान कार्य, समान वेतन लागू करो, मेरी सेवा स्थायी करो जैसे नारे भी लगाये. आशा ने कहा कि हमलोगों की मांगें […]

लहलादपुर : दर्जनों आशा ने पीएचसी, लहलादपुर में तालाबंदी कर चिकित्सा प्रभारी बाबूलाल प्रसाद एवं चिकित्सा पदाधिकारी डॉ पीएन सिन्हा सहित अन्य कर्मियों को घंटों बंधक बनाये रखा. साथ ही मेरी मांगें पूरी करो, समान कार्य, समान वेतन लागू करो, मेरी सेवा स्थायी करो जैसे नारे भी लगाये.
आशा ने कहा कि हमलोगों की मांगें पूरी होने तक हड़ताल जारी रहेगी तथा कामकाज ठप रहेगा. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि लगभग एक वर्ष से किसी भी योजना की राशि नहीं मिल पा रही है तथा मेहनताना भी एक वर्ष से लंबित है. इस कारण उनके सामने आर्थिक समस्या उत्पन्न हो गयी है.
इस संबंध में चिकित्सा प्रभारी डॉ बाबूलाल प्रसाद ने बताया कि योजनाओं की राशि विभाग द्वारा उपलब्ध नहीं करायी जा रही है, जबकि इनका मेहनताना पीएचसी, बनियापुर की लापरवाही के कारण लंबित है. आर्थिक अधिकार अब भी बनियापुर को ही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >