छपरा (कोर्ट) : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महाराजगंज निवासी कन्हैया लाल प्रसाद सिन्हा ने पुलिस अधीक्षक को एक आवेदन दिया है, जिसमें कहा है कि कुछ लोगों द्वारा उसकी भूमि पर अवैध रूप से निर्माण कार्य कराया जा रहा है.जबकि उक्त भूमि पर धारा 144 के तहत मामला दर्ज है और अनुमंडलाधिकारी द्वारा थाने से जांच प्रतिवेदन की मांग भी की जा चुकी है. उन्होंने पुलिस पर पक्षपात करने का आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस प्रतिवेदन भेजने में अनावश्यक रूप से विलंब कर कब्जाधारी को लाभ पहुंचा रही है.
उन्हें धमकियां दी रही हैं. श्री सिन्हा ने जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगायी है. एसपी ने कार्रवाई किये जाने का आश्वासन दिया है.
