एकमा में सड़क हादसे में 45 वर्षीय मजदूर की मौत
मांझी-बरौली पथ पर रामजानकी मंदिर के समीप मंगलवार की देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई.
एकमा .
मांझी-बरौली पथ पर हंसराजपुर स्थित रामजानकी मंदिर के समीप मंगलवार की देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई. मृतक की पहचान हंसराजपुर गांव निवासी स्व.देवनाथ पटेल के 45 वर्षीय पुत्र पवन कुमार पटेल के रूप में हुई है. बताया जाता है कि पवन पटेल मजदूरी कर घर लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उन्हें टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई. स्थानीय लोगों ने ट्रैक्टर चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. सूचना मिलते ही एकमा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया है।.घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। पवन पटेल परिवार के भरण-पोषण के लिए मजदूरी करते थे. पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है तथा ट्रैक्टर चालक के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है. बता दें की घटना के बाद अफराफरी का माहौल उत्पन्न हो गया. वहीं मौके पर पुलिस पहुंचकर पुलिसाया कार्रवाई में जुट गयी है.