सड़क पर किये गये अतिक्रमण को हटाने की मांग की
छपरा (सारण) : जिले के भेल्दी थाना क्षेत्र के कटसा में सड़क पर किये गये अतिक्रमण को हटाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने समाहरणालय के समक्ष प्रदर्शन किया और अतिक्रमण हटवाने की मांग की.
डीएम तथा एसपी को सौंपे गये ज्ञापन में कहा गया है कि कटसा देवी स्थान के एनएच 102 से नदी तक जानेवाली सड़क का अतिक्रमण कर स्थानीय ग्रामीण द्वारा भवन का निर्माण कराये जाने से रास्ता अवरुद्ध हो रहा है और सड़क काफी संकीर्ण हो गयी है.
ग्रामीणों का कहना है कि अतिक्रमण पर रोक लगाने के लिए थानाध्यक्ष, अंचल पदाधिकारी, मढ़ौरा एसडीओ को कई बार ज्ञापन दिया गया, लेकिन अबतक कोई कार्रवाई नहीं की गयी है. इसके पहले ग्रामीणों ने आपसी बैठक में भी अतिक्रमण नहीं करने और अतिक्रमण रोकने का फैसला लिया था. परंतु गांव के एक व्यक्ति द्वारा मनमानी किये जाने से रास्ता संकीर्ण होता जा रहा है.
अतिक्रमण का विरोध करनेवालों में धर्मदवे महतो, रामाशीष महतो, संजय साह, मंगल साह, श्यामदेव ठाकुर, सरयुग सिंह, हीरालाल, रामाशंकर, उपेंद्र राय, जितेंद्र महतो, मोहन प्रसाद, गिन्नी लाल साह, शंकर साह, शिवनारायण सिंह आदि शामिल हैं.
