छपरा (सारण) : अपने परिजनों के साथ कोलकाता से घर आने के क्रम में बरौनी में बिछड़ गये बालक छपरा कचहरी में सोमवार को मिला. परिजनों से बिछड़ गया शुभम थानाध्यक्ष सिहेंश कुमार सिंह ने अप मौर्य एक्सप्रेस में मिला.
थानाध्यक्ष ने इसकी सूचना परिजनों को दी. सूचना पाकर दरियापुर थाना क्षेत्र के मटिहान निवासी बालक शुभम के चाचा मनीष सिंह और मां ममता देवी छपरा कचहरी रेल थाना पहुंच कर अपने बच्चे प्राप्त किया. ममता देवी ने बताया कि शुभम अपने चाचा भैरों सिंह के साथ कोलकाता से आ रहा था. इसी क्रम में उसके चाचा बरौनी जंकशन पर ट्रेन से पानी लेने के लिए उतरे, तब तक ट्रेन चल दी और वह वहीं रह गये. ट्रेन में सवार शुभम बरौनी से छपरा कचहरी पहुंच गया. उसे दिघवारा में ही उतरना था.
छपरा कचहरी में जीआरपी कुछ महिला यात्रियों ने बच्चे के अकेले होने की सूचना दी, जिस पर उसे ट्रेन से उतारा गया और पूछताछ कर परिजनों को सूचना दी गयी. जीआरपी द्वारा नहीं उतारा जाता तो, वह गोरखपुर चला जाता. परिजनों को सुबह 8 बजे ही शुभम के गायब होने की सूचना मिली, जिसके बाद से घर में कोहराम मचा हुआ था.
घर में शादी की तैयारी चल रही थी. वह भी बाधित हो गया. छपरा कचहरी जीआरपी में अपने शुभम को पाकर ममता देवी काफी खुश हुई और रेलवे पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया.
