दूर होगा सैकड़ों गांवों का बिजली संकट

शीतलपुर ग्रिड में आया ट्रांसफॉर्मर, सुधरेगी विद्युत आपूत्तिर् दिघवारा : विद्युत उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर है. अब आपको हर रात जग कर बिजली का इंतजार नहीं करना पड़ेगा. बिजली की समस्या से जल्द ही निजात मिल जायेगी. ‘प्रभात खबर’ में छपी खबर ने असर दिखाया है एवं खबर छपने के बाद विभाग द्वारा त्वरित […]

शीतलपुर ग्रिड में आया ट्रांसफॉर्मर, सुधरेगी विद्युत आपूत्तिर्
दिघवारा : विद्युत उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर है. अब आपको हर रात जग कर बिजली का इंतजार नहीं करना पड़ेगा. बिजली की समस्या से जल्द ही निजात मिल जायेगी.
‘प्रभात खबर’ में छपी खबर ने असर दिखाया है एवं खबर छपने के बाद विभाग द्वारा त्वरित पहल करते हुए सोमवार की सुबह शीतलपुर ग्रिड सब स्टेशन में 20 एमबीए का एक पावर ट्रांसफॉर्मर भेजा गया है. उम्मीद है कि एक सप्ताह के अंदर यह ट्रांसफॉर्मर कार्य करने लगेगा.
प्रभात खबर ने प्रमुखता से छापी थी खबर : 25 अप्रैल को आये भूकंप के बाद शीतलपुर ग्रिड के बीस एमवीए के दो पावर ट्रांसफॉर्मरों में से एक ट्रांसफॉर्मर के खराब होने को लेकर प्रभात खबर ने सात मई को पेज नंबर छह पर शीर्षक ‘सैकड़ों गावों में छाया विद्युत का संकट’ शीर्षक से खबर छाप कर उपभोक्ताओं के कष्ट का जिक्र किया था.
खबर छपने के बाद नौ मई को बनारस के ऋषभ कंपनी के इंजीनियर ने खराब ट्रांसफॉर्मर को तीन दिनों में खोला फिर हाजीपुर ग्रिड से विभाग ने शीतलपुर को दूसरा ट्रांसफॉर्मर दिया. इसी बीच 17 मई को प्रभात खबर ने शीर्षक ‘गरमी फुल, बिजली गुल, लोग व्याकुल’ से उपभोक्ताओं की परेशानियों को प्रमुखता से छापा. जिससे विभाग की सक्रियता बढ़ी अब ट्रांसफॉर्मर आ जाने के बाद जल्द ही विद्युत संकट दूर होने की संभावना है.
उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत
अभी ग्रिड के बीस एमवीए के दो ट्रांसफॉर्मरों में से एक से ही बारी-बारी से दिघवारा, शीतलपुर, परसा, दरियापुर व अमनौर सब स्टेशनों में विद्युत की आपूर्ति हो रही है. दूसरा ट्रांसफॉर्मर चालू हो जाने के बाद सभी पांच सब स्टेशनों में पूर्ववत बिजली की सप्लाइ संभव हो सकेगी एवं लोगों को गरमी से निजात मिलेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >