देश विकास की ओर अग्रसर : सीग्रीवाल

बसंतपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित साह के नेतृत्व में भारत विकास की तरफ अग्रसर है. उक्त बातें महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल ने बसंतपुर आइटीआइ प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित सभा में कहीं. सांसद ने कहा कि लोकसभा चुनाव जनता के आम विश्वास के बल पर भाजपा ने जीता […]

बसंतपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित साह के नेतृत्व में भारत विकास की तरफ अग्रसर है. उक्त बातें महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल ने बसंतपुर आइटीआइ प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित सभा में कहीं. सांसद ने कहा कि लोकसभा चुनाव जनता के आम विश्वास के बल पर भाजपा ने जीता है. जनता के विश्वास पर सरकार कायम है. लोगों का उत्साह बताता है कि बिहार में भी भाजपा की सरकार बनेगी. मौके पर रामाशंकर मिश्र, रजन सिंह, सुशील मुखिया, उमाशंकर तिवारी, मनोज मांझी आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >