चिकित्सक पर हमला और अस्पताल में तोड़फोड़ के खिलाफ हड़ताल पर रहे डॉक्टर
बनियापुर रेफरल अस्पताल के चिकित्सक पर हमला और अस्पताल में तोड़फोड़ के खिलाफ बुधवार को जिले सरकारी व प्राइवेट अस्पतालों के डॉक्टर हड़ताल पर रहे. हड़ताल की वजह से मरीजों को काफी परेशानी हुई. मरीज इलाज के लिए इधर-उधर भटकते देखे गये. हालांकि भूकंप के मद्देनजर चिकित्सकों ने आपातकालीन सेवा जारी रखी.
