भूकंप के दौरान तीन मकान क्षतिग्रस्त

सोनबरसा : मंगलवार को आयी तेज भूकंप के झटके से पूरा इलाका दहशत में है. सीओ सत्येंद्र कुमार दत्त ने बताया कि भूकंप के दौरान विशनपुर आधार पंचायत के विशनपुर गांव में लक्ष्मण महतो का व हनुमान नगर पंचायत के हनुमान नगर में राम अशीष राउत का कच्च मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया […]

सोनबरसा : मंगलवार को आयी तेज भूकंप के झटके से पूरा इलाका दहशत में है. सीओ सत्येंद्र कुमार दत्त ने बताया कि भूकंप के दौरान विशनपुर आधार पंचायत के विशनपुर गांव में लक्ष्मण महतो का व हनुमान नगर पंचायत के हनुमान नगर में राम अशीष राउत का कच्च मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया है. वहीं भलुआहा गांव में विदेश्वर महतो को क्षत आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया है. सीओ श्री दत्त ने बताया कि सभी क्षतिग्रस्त मकानों का भौतिक सत्यापन के साथ फोटोग्राफी करा ली गयी है.
बच्चा जख्मी, बच्ची बेहोश
इधर, भूकंप के दौरान थाना क्षेत्र के बेला गांव निवासी शेख तन्नू सात वर्षीय पुत्र ताज बाबू का दीवार गिरने के चपेट में आने से सर फूट गया और पैर में गंभीर चोटें आ गयी. उसे इलाज के लिए पीएचसी में भरती कराया गया. वहीं शेख मन्नान की पुत्री गुलजान खातून खेल रही थी. अचानक भूकंप का झटका आने से वह गिर कर बेहोश हो गयी, जिसे इलाज के लिए पीएचसी में भरती कराया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >