छपरा (सारण) : मंगलवार को दो बार आये भूकंप के झटके से लोगों में खलबली मची रही. दिन भर लोग इसको लेकर परेशान रहे. भूकंप के लिए झटका की आशंका से लोग चिंतित व परेशान है. सदर एसडीपीओ कार्यालय के भवन का दीवार भूकंप के कारण गिर गया. शहर के भगवान बाजार स्थित प्राचीन पंचमंदिर के गुंबज पर लगा त्रिशूल गिर गया. वह करीब 700 वर्ष पुराना है. मौना चौक मीठा बाजार स्थित एक पुराना गोदाम पूरी तरह ध्वस्त हो गया. इसकी तरह वृजबिहारी प्रसाद, विनोद प्रसाद, दिलीप
प्रसाद, राजकिशोर
प्रसाद का मकान ध्वस्त हो
गया. रिविलगंज थाना के कार्यालय भवन में भूकंप के कारण दरार आगया है. पानापुर थाना क्षेत्र केखजुरी गांव के शहीद अंसारी के निर्माणाधीन इंदिरा आवास की दीवारें क्षतिग्रस्त हो गयी.
अधिकारी भी चेंबर से भागे
भूकंप के दौरान अपने कार्यालय से डीआइजी भी निलकर बाहर आ गये. समाहरणालीय में अपने चेंबर से डीएम तथा एसपी भी बाहर निकल आये.
