मशरक : दहेज के लोभी ससुरालवालों ने छत से धक्का देकर रिंकु को गिराया, जिससे उसकी मौत हो गयी. घटना रविवार की है. इस संबंध में मंगलवार को मृतका के भाई नेपाल के झुनखुनवा गांव के शिवेंद्र कुमार साह ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज करा कर पति मणिशंकर प्रसाद, ससुर कन्हैया प्रसाद, सास लीलावती देवी, बड़े भाई महावीर प्रसाद और उनकी पत्नी रिंकु देवी को नामजदआरोपित बनाया गया. दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि छोटी बहन की शादी में गत 20 अप्रैल को लड़की के परिजन बुलाने आये थे.
लड़का पक्ष द्वारा छोटी बहन को दिये जाने वाले दहेज के बारे में दहेज की मांग की पूरी नहीं होने पर लड़की की विदाई नहीं की गयी. यह भी आरोप लगाया गया है कि घटना की जानकारी लड़का पक्ष द्वारा नहीं दी गयी. अन्य माध्यम से जानकारी मिलने के बाद दूरभाष पर लड़का पक्ष द्वारा लड़की की तबीयत खराब होने की बात बतायी गयी.
