अमनौर : स्थानीय थाना क्षेत्र के हुसेपुर नहर के पास रविवार की देर संध्या अज्ञात अपराधियों ने एक स्वर्ण व्यवसायी से लगभग दो लाख रुपये के जेवरात सहित 20 हजार रुपये लूट लिये. इस मामले में मढ़ौरा थाना क्षेत्र के मढ़ौरा निवासी स्वर्ण व्यवसायी मिथिलेश कुमार ने थाना में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है.
दर्ज प्राथमिकी में बताया है कि रसूलपुर बाजार स्थित अपने दुकान एमपी ज्वेलर्स बंद कर वे अपने घर वापस जा रहे थे तभी रास्ते में दो बाइक पर सवार चार अज्ञात अपराधियों ने रोक कर कट्टे का भय दिखा कर 20 हजार रुपये नकद एवं 60 ग्राम स्वर्ण आभूषण छीन कर चलते बने. घटना की सूचना पर अमनौर पुलिस मौके वारदात पर पहुंच घटना की विस्तृत जानकारी ली और जांच में जुट गयी.
