मांझी (सारण) : थाना क्षेत्र के महुई गांव में आयी बरात में नाच के दौरान कुरसी खाली कराने को लेकर गुरुवार की रात ग्रामीणों और बरातियों के बीच जम कर मारपीट हुई, जिसमें करीब डेढ़ दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये.इस घटना के दौरान ग्रामीणों द्वारा दो चक्र गोलियां भी चलायी गयीं तथा बरातियों के साथ लूटपाट की गयी. दूल्हे के पिता ने एक लाख नकद तथा एक लाख, 20 हजार के आभूषण लूटे जाने की प्राथमिकी दर्ज करायी है.
ग्रामीणों ने बरातियों की दो स्कॉर्पियो, दो इंडिका, दो सवारी गाड़ी तथा तीन मोटरसाइकिलें पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर डालीं.
