सोमवार की शाम को भी महसूस किये गये भूकंप के झटके
सोमवार की शाम करीब छह बजे एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किये गये, इससे लोगों के बीच दहशत कम नहीं हो रहा. झटके महसूस करते ही लोग अपने-अपने घरों से बाहर भागे. शहर के चौक-चौराहों से लेकर गांव के चौपालों तक भूकंप की चर्चा होती रही. लोग अपने-अपने तरीके से दहशत को बयां कर रहे थे.
बुजुर्ग अपने अनुभवों को बताते देखे गये. सोमवार की रात भी ज्यादातर लोगों ने सुरक्षा के ख्याल से घर के बाहर रहना की मुनासिब समझा. लोगों ने खुले मैदान, खेत, खलिहान व पार्को में अपने परिवार के साथ रात गुजारी.
