गांवों का विकास पहली प्राथमिकता : विधायक

विधायक ने किया सड़क का उद्घाटन छपरा : सदर प्रखंड की नैनी पंचायत बाजीपुर गांव में पीसीसी रोड का उद्घाटन छपरा विधायक रंधीर सिंह ने किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के हर गांवों का विकास उनकी प्राथमिकता में शामिल है. चार लाख 50 हजार की लागत से उनके कोष से निर्मित […]

विधायक ने किया सड़क का उद्घाटन
छपरा : सदर प्रखंड की नैनी पंचायत बाजीपुर गांव में पीसीसी रोड का उद्घाटन छपरा विधायक रंधीर सिंह ने किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के हर गांवों का विकास उनकी प्राथमिकता में शामिल है.
चार लाख 50 हजार की लागत से उनके कोष से निर्मित इस सड़क से ग्रामीणों को काफी सुविधा होगी. इस अवसर पर जितेंद्र सिंह, धन्नू सिंह, झापस राय, टिंकू, सुमित नाग समेत सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >