बैंक से रुपया निकाल जा रही महिला को लूटा

सोनपुर : थाना क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक से रुपया निकाल कर गाय बाजार के तहत से जा रही महिला से अज्ञात अपराधियों ने 65 हजार रुपये लूट लिये. घटना 3-30 बजे की है. महिला दरिहारा के सिकंदरा दरवेसा गांव की रहनेवाली है. महिला पुष्पा देवी ने इस संबंध में बताया कि 65 हजार रुपये […]

सोनपुर : थाना क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक से रुपया निकाल कर गाय बाजार के तहत से जा रही महिला से अज्ञात अपराधियों ने 65 हजार रुपये लूट लिये. घटना 3-30 बजे की है. महिला दरिहारा के सिकंदरा दरवेसा गांव की रहनेवाली है.
महिला पुष्पा देवी ने इस संबंध में बताया कि 65 हजार रुपये निकाल कर अपने बैग में रख लिये और उक्त बैंक से निकल कर जैसे ही पूरब की ओर कुछ दूरी पर महिला आगे बढ़ी मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों ने आया और धक्का मार दिया जैसे ही मैं अपना संतुलन खोयी उनलोगों ने बैग छीन कर फरार हो गये. वे लोग लाल शर्ट पहने हुए थे, बैग में मेरा मोबाइल, पासबुक, चेकबुक और रुपया था. महिला ने इस संबंध में स्थानीय थाने को सूचना दे दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >