आत्मदाह की धमकी के बाद प्रेमी को किया गिरफ्तार

एसपी के जनता दरबार में लगायी थी न्याय की गुहार पानापुर : प्रेमी पति की बेवफाई एवं कहीं अन्यत्र शादी रचाने की खबर से आहत प्रेमिका द्वारा स्थानीय थाने के सामने आत्मदाह करने की धमकी से हरकत में आयी पुलिस ने प्रेमी को बुधवार की रात गिरफ्तार कर छपरा जेल भेज दिया. गिरफ्तार प्रेमी पति […]

एसपी के जनता दरबार में लगायी थी न्याय की गुहार
पानापुर : प्रेमी पति की बेवफाई एवं कहीं अन्यत्र शादी रचाने की खबर से आहत प्रेमिका द्वारा स्थानीय थाने के सामने आत्मदाह करने की धमकी से हरकत में आयी पुलिस ने प्रेमी को बुधवार की रात गिरफ्तार कर छपरा जेल भेज दिया. गिरफ्तार प्रेमी पति चकिया पंचायत की मुखिया पुष्पा देवी का देवर शैलेंद्र सिंह उर्फ लोटा है.
मामला प्रखंड की चकिया पंचायत का है, जहां मुखिया के देवर का उसी पंचायत के चिंतामनपुर गांव निवासी शंकर सिंह की पुत्री राखी कुमारी के साथ काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था.
15 जून, 2014 को थावे मंदिर में शैलेंद्र एवं राखी ने शादी कर ली थी. लेकिन शैलेंद्र उसे घर ले जाने में आनाकानी करने लगा. तत्कालीन थानाध्यक्ष अमित कुमार की देख-रेख में नौ सितंबर, 2014 को स्थानीय थाना परिसर में एक पंचायती हुई थी, जहां शैलेंद्र के पिता सुरेंद्र सिंह राखी को अपना बहू मानने को तैयार हो गये थे एवं विजयादशमी के दिन विदा कराने की बात कही थी.
विजयादशमी के एक सप्ताह बाद तक भी जब पति के यहां से कोई बुलावा नहीं आया, तो राखी स्वयं अपने परिजनों के साथ अपने पति के घर पहुंची, जहां परिजनों ने चार लाख रुपया दहेज की मांग की एवं दुतकार कर भगा दिया. उसके बाद राखी ने स्थानीय थाने में पति सहित अन्य ससुराल वालों पर मामला दर्ज कराया था.
इस बीच शैलेंद्र की शादी गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाने के खोरमपुर गांव में तय हो गयी थी. 20 मई को तिलक एवं 27 मई को शादी की तिथि निर्धारित थी. पति की शादी की खबर सुन कर राखी नौ अप्रैल, 2015 को एसपी के जनता दरबार में पहुंची एवं शादी रुकवाने की गुहार लगायी. उसने धमकी दी थी कि अगर मुङो न्याय नहीं मिला, तो वह 27 मई को ही स्थानीय थाने के सामने आत्मदाह कर लेगी. इसी धमकी से घबरायी पुलिस ने बुधवार की रात उसे गिरफ्तार कर लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >