9786 गरीबों को अब मिलेगा इंदिरा आवास

छपरा (सदर) : चालू वित्तीय वर्ष 2015-16 में बीपीएल परिवार के 9786 लोगों को इंदिरा आवास योजना का लाभ दिया जायेगा. इसके लिए प्रखंड स्तर पर बीडीओ तथा पंचायतों में पंचायत सचिव के माध्यम से लाभार्थियों का पंजीयन किया जा रहा है. डीडीसी राजीव वर्मा ने गत दिन बीडीओ तथा अन्य पदाधिकारियों के साथ बैठक […]

छपरा (सदर) : चालू वित्तीय वर्ष 2015-16 में बीपीएल परिवार के 9786 लोगों को इंदिरा आवास योजना का लाभ दिया जायेगा. इसके लिए प्रखंड स्तर पर बीडीओ तथा पंचायतों में पंचायत सचिव के माध्यम से लाभार्थियों का पंजीयन किया जा रहा है.
डीडीसी राजीव वर्मा ने गत दिन बीडीओ तथा अन्य पदाधिकारियों के साथ बैठक कर इंदिरा आवास के लक्ष्य को पूरा करने के लिए कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया है.
16 सौ अधूरे आवासों को पूरा करने के लिए दी गयी राशि
वैसे लाभार्थी, जो अनुसूचित जाति/जनजाति के हैं तथा जिन्हें 2004 के पूर्व इंदिरा आवास की प्रथम किस्त मिली थी. परंतु दूसरी किस्त नहीं मिलने के कारण उनका आवास निर्माण अधूरा था. ऐसी स्थिति में अबतक 1600 लाभार्थियों को अधूरा मकान पूरा करने के लिए सरकार से मिली राशि उपलब्ध करायी जा रही है.
डीडीसी राजीव वर्मा की मानें तो 4747 लाभुकों ने राशि नहीं मिलने के कारण मकान अधूरा रहने तथा शेष राशि देने की मांग की थी. इसके तहत 30 हजार रुपये देने हैं. अब तक 1600 लोगों को ही सरकार से मिली राशि उपलब्ध करायी जायेगी. मालूम हो कि इंदिरा आवास के तहत चयनित लाभुकों को 70 हजार रुपये दिये जाते हैं, जिनमें प्रथम किस्त में 60 हजार रुपये तथा बाद में 10 हजार रुपये शामिल हैं.
इन प्रखंडों में ये है लक्ष्य
अमनौर में 558, बनियापुर में 718, छपरा में 673, दरियापुर में 654, दिघवारा में 268, एकमा में 501, गड़खा में 839, इसुआपुर में 374, जलालपुर में 554, लहलादपुर 247, मकेर में 275, मांझी में 719, मढ़ौरा में 619, मशरक 535, नगरा में 327, पानापुर में 306, परसा में 409, रिविलगंज में 247, सोनपुर में 570, तरैया में 393 लाभुक चयनित होंगे.
पंचायत रोजगार सेवक बरखास्त
छपरा : डीडीसी राजीव वर्मा ने इशुआपुर प्रखंड की डटरा पुरसौली पंचायत के पंचायत रोजगार सेवक अजय कुमार निशांत को बरखास्त कर दिया है. डीडीसी श्री वर्मा ने इनके विरुद्ध लगातार आदेश की अवहेलना, कार्यालय से अनधिकृत अनुपस्थिति एवं विभागीय कार्य के प्रति लापरवाही के मामले में मिलनेवाली शिकायतों की जांच तथा इस संबंध में जवाब तलब करने या संपर्क करने के सारे प्रयासों के विफल होने के बाद कार्रवाई की है.
लखीसराय जिले के गढ़ विष्णुपुर निवासी पंचायत रोजगार सेवक के संविदामुक्त करने से संबंधित सूचना डीडीसी ने ग्रामीण विकास विभाग के सचिव, इशुआपुर के प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी व जिला पदाधिकारी को भी भेज दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >