परिवार समेत आत्मदाह करने की धमकी

छपरा (सारण) : सूचना का अधिकार कानून के तहत सूचना मांगे जाने के कारण जन वितरण प्रणाली के दुकानदार द्वारा प्रताड़ित किये जाने के विरोध में मकेर थाना क्षेत्र के कसबा मकेर चौखंडा निवासी मिथलेश प्रसाद ने पूरे परिवार के साथ समाहरणालय परिसर में 16 अप्रैल को 11 बजे दिन में आत्मदाह करने की घोषणा […]

छपरा (सारण) : सूचना का अधिकार कानून के तहत सूचना मांगे जाने के कारण जन वितरण प्रणाली के दुकानदार द्वारा प्रताड़ित किये जाने के विरोध में मकेर थाना क्षेत्र के कसबा मकेर चौखंडा निवासी मिथलेश प्रसाद ने पूरे परिवार के साथ समाहरणालय परिसर में 16 अप्रैल को 11 बजे दिन में आत्मदाह करने की घोषणा की है.
श्री प्रसाद ने इस संबंध में डीएम को लिखित आवेदन दिया है और कहा है कि पहले दिये गये आवेदन के आलोक में डीएम ने कार्रवाई का निर्देश दिया था, लेकिन अबतक कार्रवाई नहीं की गयी. सूचना का अधिकार कानून के तहत जानकारी मांगने के कारण डीलर नंद किशोर सिंह ने राशन देना बंद कर दिया है. करीब एक वर्ष से राशन नहीं मिलने के कारण परिवार के पांचों सदस्य परेशान हैं. मिथलेश मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >