चेन व लॉकेट झपटनेवाली पांच महिला अपराधी गिरफ्तार, गिरोह का हुआ उद्भेदन
गले की चेन झपटनेवाली महिला अपराधियों के एक बड़े गिरोह का परदाफाश हुआ है. किशुन धरान में राम कथा के दौरान एक महिला अपराधी एक महिला के गले से सोने की चेन झपट कर भागने लगी, लेकिन, मौके पर मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया.
पकड़ी गयी महिला यूपी के मऊ जिले की रहनेवाली है. उसकी निशानदेही पर गिरोह की चार अन्य महिला अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.
