यक्ष्मा को रोकने में करें सहयोग

छपरा (सारण) : दुनिया में सबसे अधिक यक्ष्मा के मरीज भारत में हैं, जो देश व समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय है. इसकी रोकथाम में समाज के सभी वर्गो का सहयोग अपेक्षित है. उक्त बातें जिलाधिकारी दीपक आनंद ने विश्व यक्ष्मा दिवस के अवसर पर सदर अस्पताल में आयोजित समारोह तथा जागरूकता रैली […]

छपरा (सारण) : दुनिया में सबसे अधिक यक्ष्मा के मरीज भारत में हैं, जो देश व समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय है. इसकी रोकथाम में समाज के सभी वर्गो का सहयोग अपेक्षित है. उक्त बातें जिलाधिकारी दीपक आनंद ने विश्व यक्ष्मा दिवस के अवसर पर सदर अस्पताल में आयोजित समारोह तथा जागरूकता रैली का उद्घाटन करते हुए कहीं.
उन्होंने कहा कि यक्ष्मा की रोकथाम के लिए सरकार द्वारा जिले में चलाये जा रहे कार्यक्रमों की चर्चा करते हुए कहा कि यक्ष्मा के मरीजों की जांच तथा दवा की नि:शुल्क व्यवस्था सभी सरकारी अस्पतालों में है. उन्होंने यक्ष्मा के मरीजों को ढूंढ़ने के लिए व्यापक स्तर पर अभियान चलाने का निर्देश दिया है.
उन्होंने कहा कि आशा तथा ग्रामीण क्षेत्र के स्वास्थ्य कर्ताओं को इस कार्य में विशेष रूप से लगाया जाये. डीएम श्री आनंद ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का अभाव है. इसके लिए व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जाये. उन्होंने निजी प्रैक्टिशनरों तथा नर्सिग होम से भी यक्ष्मा के मरीजों के बारे में जानकारी उपलब्ध कराने को कहा.
बीमारी को फैलने से रोकना है लक्ष्य : डीएम ने कहा कि राष्ट्रीय यक्ष्मा उन्मूलन संशोधित कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी वर्गो का सहयोग चाहिए. यक्ष्मा के मरीजों को मिलने से चिंतित व परेशान नहीं होना है, बल्कि मरीजों का सही ढंग से उपचार करना है. उन्होंने कहा कि सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि आम लोग जागरूक रहेंगे और बीमारी फैलने के कारणों के बारे में जानकारी रहेगी, तो उसे फैलने से रोकेंगे. सबसे बेहतर उपाय बीमारी को फैलने से रोकना और बीमारी को नहीं होने देना है.
सिविल सजर्न डॉ विनय कुमार यादव ने जिले में यक्ष्मा उन्मूलन के लिए किये जा रहे कार्यो, उपलब्धियों तथा भावी योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला. उन्होंने प्राइवेट चिकित्सकों को इस अभियान को जोड़ने की योजना शीघ्र लागू करने का निर्देश दिया. समारोह को उपाधीक्षक डॉ शंभुनाथ सिंह, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ रत्नेश्वर कुमार सिंह, जिला मलेरिया पदाधिकारी डॉ बीके श्रीवास्तव ने संबोधित किया.
इस मौके पर जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ सुरेंद्र प्रसाद सिंह, डॉ एमपी सिंह, डॉ शैलेंद्र कुमार सिंह, डॉ दीपक कुमार, डॉ शालिग्राम विश्वकर्मा, डॉ उत्तम कुमार, डॉ संजीव रंजन, डॉ सुरेंद्र महतो, डॉ चंदेश्वर प्रसाद सिंह, डॉ रविशंकर प्रसाद सिंह, डॉ पी के सिंह, डीपीएम धीरज कुमार, डीसीएम विजेंद्र कुमार सिंह, अस्पताल प्रबंधक राजेश्वर प्रसाद, कुमार गौरव, श्यामा कुमारी, गायत्री कुमारी, सारिका कुमारी समेत काफी संख्या में चिकित्साकर्मियों ने भाग लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >