इसुआपुर (सारण) :प्रखंड के मुड़वा स्थित मध्य विद्यालय के दो अचेत बच्चों को जैसे ही पीएचसी लाया गया, वहां अफरा-तफरी मच गयी. लोगों को अचानक गंडामन का मिड डे मील कांड याद आ गया. स्कूली छात्र धीरज व आरती के उलटी होने के बाद अचेत हो जाने की बात सुन कर चिकित्सक भी फौरन हरकत में आ गये.
जिसने जहां सुना, वहीं से स्कूल या फिर पीएचसी की ओर भागा. बच्चों को तत्काल प्राथमिक उपचार के बाद छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उनकी हालत बेहतर बतायी जाती है.
