कोर्ट परिसर बमकांड पर सुनवाई पूरी

आज सुनाया जा सकता है आदेश छपरा (कोर्ट) : व्यवहार न्यायालय परिसर में अपराधियों द्वारा बम विस्फोट कर हत्याकांड के सूचक व गवाह की हत्या का प्रयास किये जाने के मामले के दो फरार अभियुक्तों की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी हो गयी. गुरुवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश नवनीत कुमार पांडेय ने अभियुक्तों […]

आज सुनाया जा सकता है आदेश
छपरा (कोर्ट) : व्यवहार न्यायालय परिसर में अपराधियों द्वारा बम विस्फोट कर हत्याकांड के सूचक व गवाह की हत्या का प्रयास किये जाने के मामले के दो फरार अभियुक्तों की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी हो गयी. गुरुवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश नवनीत कुमार पांडेय ने अभियुक्तों सुजीत कुमार सिंह की याचिका संख्या 2602/14 और लक्ष्मण राय की याचिका संख्या 2685/14 पर सुनवाई शुरू की.
बचाव पक्ष के अधिवक्ताओं ने जहां जमानत दिये जाने के पक्ष में अपनी-अपनी दलीलें पेश करते हुए याचिका को स्वीकार किये जाने का आग्रह किया, तो वही अभियोजन की ओर से लोक अभियोजक अजीत कुमार सिंह ने अभियुक्तों को घटना में संलिप्त बताते हुए उनकी जमानत याचिका को खारिज किये जाने का अनुरोध किया. न्यायाधीश के दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद सुनवाई पूरी होने की बात कह आदेश को सुरक्षित रख लिया है. ऐसी संभावना है कि शुक्रवार को न्यायाधीश अपना निर्णय सुना सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >