सेवानिवृत्त शिक्षक के घर से हजारों की संपत्ति की चोरी

छपरा (सारण) : शहर के भगवान बाजार थाना क्षेत्र के नगीना सिंह कॉलोनी निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक रामेश्वर सिंह के घर से अज्ञात चोरों ने करीब 20 हजार नकद तथा वस्त्र आदि की चोरी कर ली. घटना शनिवार की रात करीब नौ बजे की है. थानाध्यक्ष धर्मेद्र भारती ने बताया कि घटना के समय श्री सिंह […]

छपरा (सारण) : शहर के भगवान बाजार थाना क्षेत्र के नगीना सिंह कॉलोनी निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक रामेश्वर सिंह के घर से अज्ञात चोरों ने करीब 20 हजार नकद तथा वस्त्र आदि की चोरी कर ली. घटना शनिवार की रात करीब नौ बजे की है.
थानाध्यक्ष धर्मेद्र भारती ने बताया कि घटना के समय श्री सिंह अपने परिजनों के साथ घर से बाहर जन्मदिन के पार्टी में गये थे, तभी चोर घर में घुस गये और चोरी करने लगे, जब आसपास के लोगों को घटना की जानकारी हुई, तो शोरगुल करने लगे. श्री सिंह के आवेदन पर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. थानाध्यक्ष ने बताया कि स्थानीय नागरिकों की सक्रियता के कारण चोरों के मंसूबे पर पानी फिर गया और ज्यादा सामान की चोरी नहीं कर पाये. इस मामले की जांच की जा रही है. थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले का उद्भेदन जल्द ही कर चोरों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >