कुएं में गिरने से शराबी की मौत

डोरीगंज (छपरा) : नशे में धुत एक शराबी के कुएं में छलांग लगा अपनी जान गंवा दी. मृतक डोरीगंज थाना क्षेत्र के भैरोपुर निजामत गांव निवासी रामलक्ष्मण भगत का 45 वर्षीय पुत्र सुरेश भगत बताया जाता है. घटना शनिवार की रात 10 बजे की है. मिली जानकारी के अनुसार उक्त युवक शराब का आदि था. […]

डोरीगंज (छपरा) : नशे में धुत एक शराबी के कुएं में छलांग लगा अपनी जान गंवा दी. मृतक डोरीगंज थाना क्षेत्र के भैरोपुर निजामत गांव निवासी रामलक्ष्मण भगत का 45 वर्षीय पुत्र सुरेश भगत बताया जाता है. घटना शनिवार की रात 10 बजे की है. मिली जानकारी के अनुसार उक्त युवक शराब का आदि था.
शराब छोड़ने को लेकर पत्नी के साथ अक्सर उसकी कहासुनी व वाद-विवाद होते रहता था. ग्रामीणों की मानें तो घटना की रात भी वह नशे में धुत था, जो लड़खड़ाते हुए कुंए में जा गिरा. पुलिस ने शव को कुएं से निकाल पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. वहीं इस संबंध में डोरीगंज थानाध्यक्ष राजरूप राय ने बताया कि मृतक के पुत्र के द्वारा एक यूडी रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >