प्रेमी के साथ पकड़ी गयी ससुराल से फरार नवविवाहिता

दिघवारा : थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव अवस्थित अपनी ससुराल से अपने प्रेमी के साथ प्रेम प्रसंग में फरार हुई एक विवाहित महिला को स्थानीय पुलिस ने शुक्रवार की देर रात सोनपुर थाना क्षेत्र के परवेजावाद गांव से उसके प्रेमी के साथ बरामद कर लिया है.बरादमगी के बाद शनिवार को पुलिस ने विवाहित महिला को […]

दिघवारा : थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव अवस्थित अपनी ससुराल से अपने प्रेमी के साथ प्रेम प्रसंग में फरार हुई एक विवाहित महिला को स्थानीय पुलिस ने शुक्रवार की देर रात सोनपुर थाना क्षेत्र के परवेजावाद गांव से उसके प्रेमी के साथ बरामद कर लिया है.बरादमगी के बाद शनिवार को पुलिस ने विवाहित महिला को 164 के बयान के लिए न्यायालय में प्रस्तुत किया.
थानाध्यक्ष लालबहादुर ने बताया कि सोनपुर के परवेजावाद निवासी भगवान राय की पुत्री रिमा की शादी 12 मार्च को दिघवारा थाना क्षेत्र के सैदपुर निवासी रामेश्वर राय के पुत्र मुनेश कुमार से हिंदू रीति-रिवाज के बीच हुई थी. शादी के कुछ दिन बाद मुनेश खुद की पढ़ाई जारी रखने के लिए दिल्ली चला गया. इसी बीच उसके पिता अपनी पुत्रवधु को विदा करा कर सैदपुर ले आये, मगर नवविवाहिता ने मौका पाकर ससुराल में अपने प्रेमी को बुला लिया एवं ससुराल से फरार हो गयी.
पुलिस के अनुसार नवविवाहिता का पहले से ही उसके प्रेमी से संबंध था. मगर इसी बीच पिता ने अपने बेटी की शादी एक अन्य युवक से कर दी थी. गत एक अगस्त को विवाहिता के पति ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए परवेजावाद निवासी नागेश्वर राय के पुत्र मृत्युंजय कुमार व सोहन राय को नामजद किया था. पुलिस ने प्रेमी सोहन राय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >