लाखों की संपत्ति चुरायी

दुस्साहस : चोरों ने रेल कर्मचारी के घर को खंगाला बंद घरों में चोरी की घटनाएं जिले में काफी बढ़ गयी हैं. लोगों का घर से निकलना दूभर हो गया है. चोर बंद घरों को तुरंत निशाना बना चोरी की घटना को अंजाम दे देते हैं. वे दरवाजों को तोड़ कर आराम से पूरे घर […]

दुस्साहस : चोरों ने रेल कर्मचारी के घर को खंगाला
बंद घरों में चोरी की घटनाएं जिले में काफी बढ़ गयी हैं. लोगों का घर से निकलना दूभर हो गया है. चोर बंद घरों को तुरंत निशाना बना चोरी की घटना को अंजाम दे देते हैं. वे दरवाजों को तोड़ कर आराम से पूरे घर को खंगाल डालते हैं और कीमती सामान की चोरी कर लेते हैं. ऐसी घटनाओं से लोगों में आतंक का माहौल कायम हो गया है.
गृहस्वामी व अन्य परिजन नहीं थे घर में
छपरा (सारण) : शहर के भगवान बाजार थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुर पुल मुहल्लेके निवासी तथा रेलवे कर्मचारी विद्या राय के घर से अज्ञात चोरों ने गुरुवार की रात करीब सात लाख रुपये मूल्य की संपत्ति की चोरी कर ली. घटना के समय गृहस्वामी समेत परिवार के सदस्य घर पर नहीं थे. सुबह में विद्या राय के भाई-भतीजे ने अंदर का दरवाजा टूटा हुआ देखा, तो इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना पाकर भगवान बाजार थाने की पुलिस पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की. गृहस्वामी ने बताया कि घटना के समय वह ड्यूटी गये हुए थे. उनके इकलौते पुत्र व पतोहू भी बाहर रहते हैं.
उनकी पत्नी अपने मायके गयी थी. इसी दौरान रात के समय घर के पीछे या पूरब से चोर छत पर चढ़ गये सीढ़ी से डाइनिंग हॉल में उतर गये और घर का दरवाजा तोड़ कर अंदर प्रवेश कर गये. अंदर के तीन कमरों का दरवाजा तोड़ कर उसमें रखे बॉक्स, अलमारी आदि को तोड़ कर उसमें रखे गये कीमती कपड़े, आभूषण व नकद समेत लगभग सात लाख रुपये की संपत्ति चुरा ली.
रेलकर्मी की पत्नी व पतोहू के गहनों को पूरी तरह साफ कर दिया है. चोरी गये आभूषणों में सोने की तीन चेन, एक हार, चार चूड़ी, दो मंगटीका, झुमका दो जोड़ा, बाली एक जोड़ा, नथुनी एक, मंगलसूत्र दो, पायल पांच जोड़ा, सोने की अंगूठी छह, झाला, कंप्यूटर सेट, करीब एक लाख का कपड़ा व नकद शामिल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >