सदर एसडीओ के कार्यालय में जड़ा ताला

लाचारी : कार्यालय कक्ष के बदले एसडीओ कोर्ट में बैठने को विवश हुए नये एसडीओ नये एसडीओ ने कार्यालय कक्ष में ताला जड़े जाने की सूचना दी डीएम को सरकारी वाहन के दोनों चालकों द्वारा बार-बार फोन करने के बावजूद नहीं उठाये जाने की शिकायत की डीएम के आदेश के बाद आज टूट सकता है […]

लाचारी : कार्यालय कक्ष के बदले एसडीओ कोर्ट में बैठने को विवश हुए नये एसडीओ
नये एसडीओ ने कार्यालय कक्ष में ताला जड़े जाने की सूचना दी डीएम को
सरकारी वाहन के दोनों चालकों द्वारा बार-बार फोन करने के बावजूद नहीं उठाये जाने की शिकायत की
डीएम के आदेश के बाद आज टूट सकता है एसडीओ कार्यालय का ताला
स्थानांतरित एसडीओ व नये एसडीओ का प्रभार भी अभी पूर्णत: नहीं
छपरा (सदर) : सदर एसडीओ कार्यालय के कार्यालय कक्ष में रविवार की रात किसी अज्ञात व्यक्ति ने ताला जड़ दिया. ऐसी स्थिति में नवपदस्थापित सदर एसडीओ चेत नारायण राय ने सोमवार को एसडीओ कोर्ट में बैठ कर कोर्ट व अन्य कार्यो का निष्पादन किया.
नये एसडीओ श्री राय ने कहा कि इस संबंध में डीएम को लिखित सूचना दे दी गयी है. डीएम के निर्देश के बाद मंगलवार को यदि ताला बंद रहा, तो ताला तोड़ कर कानूनी कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने कहा कि यदि कार्यालय के सामान गायब हुए होंगे, तो भी इस संबंध में विधिवत निर्णय लिया जायेगा.
एसडीओ के दोनों चालकों ने नहीं उठाया फोन : नये एसडीओ श्री राय ने पूछे जाने पर कहा कि सरकारी गाड़ी, तो उन्हें शुक्रवार को प्रभार ग्रहण करने के साथ ही उपलब्ध हो गयी थी. परंतु, दोनों चालकों ने बार-बार मोबाइल करने पर फोन करने के बावजूद मोबाइल उठाने की जरूरत नहीं समझी. ऐसी स्थिति में उन्होंने अपने निजी वाहन से ही अपने कार्यालय या डीएम कार्यालय में पहुंच कर कार्य निबटाने व डीएम को पूरे मामले की विधिवत सूचना देने की जरूरत समझी. हालांकि छपरा के प्रशासनिक इतिहास में पहला मौका है, जब सदर एसडीओ कार्यालय, जो पूर्णत: सुरक्षित माना जाता है, उस कार्यालय में अज्ञात व्यक्ति ने ताला जड़ दिया. वहीं, नये एसडीओ बाहर बैठने को विवश हुए.
अधिवक्ताओं व कर्मियों में रही चर्चा:एसडीओ कोर्ट संचालन के दौरान कार्यालय कक्ष में पहुंचे अधिवक्ताओं, मुवक्किल व कर्मियों व पदाधिकारियों को जब यह जानकारी हुई, तो पूरे मामले को लेकर पूरे दिन तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >