छपरा (सारण) : जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुईं सड़क दुर्घटनाओं में एक युवक की मौत हो गयी तथा दो गंभीर रूप से घायल हो गये.
छपरा-पटना मुख्य मार्ग पर दहियावां टोले के समीप गुरुवार की सुबह ट्रक के धक्के से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गयी, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक बनियापुर थाना क्षेत्र के रजाैली गांव के गुड्डू राय का उपचार चल रहा है. मृतक उसी गांव के धूमल सिंह का पुत्र अनित कुमार (22 वर्ष) बताया जाता है. एक अन्य घटना में मढ़ौरा थाना क्षेत्र के मुबारकपुर निवासी मिथिलेश राम घायल हो गया.
