ठंड लगने से हवलदार की मौत

दिघवारा : अंचल की सुरक्षा में प्रतिनियुक्त एक हवलदार की गुरुवार की सुबह ठंड लगने से मौत हो गयी. मृतक की पहचान युगल किशोर सिंह (52 वर्ष) के रूप में की गयी. वे सीवान जिले के गुठनी के रहनेवाले थे. मिली जानकारी के मुताबिक, मकर संक्रांति के दिन सुबह के छह बजे जब उक्त हवलदार […]

दिघवारा : अंचल की सुरक्षा में प्रतिनियुक्त एक हवलदार की गुरुवार की सुबह ठंड लगने से मौत हो गयी. मृतक की पहचान युगल किशोर सिंह (52 वर्ष) के रूप में की गयी. वे सीवान जिले के गुठनी के रहनेवाले थे.
मिली जानकारी के मुताबिक, मकर संक्रांति के दिन सुबह के छह बजे जब उक्त हवलदार परिसर में अवस्थित चापाकल पर स्नान करने गये, इसी क्रम में वे ठंड की चपेट में आ गये और बेहोश हो गये. बाद में घटना की सूचना मिलते ही अंचलाधिकारी अजय कुमार सिन्हा की पहल पर उक्त हवलदार को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, दिघवारा लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >