अविश्वास प्रस्ताव के दौरान बहुमत जुटाने की बेचैनी

छपरा (सदर) : जिला पर्षद अध्यक्ष मेहनाज खातून के पास अपने खिलाफ लाये गये अविश्वास प्रस्ताव पर बैठक के लिए तिथि तय करने के लिए अभी आगामी सोमवार तक का समय है. हालांकि जिला पर्षद के राजनीतिक सूत्रों के अनुसार, अध्यक्ष द्वारा 20 से 23 जुलाई के बीच बैठक की तिथि तय करने की चर्चा […]

छपरा (सदर) : जिला पर्षद अध्यक्ष मेहनाज खातून के पास अपने खिलाफ लाये गये अविश्वास प्रस्ताव पर बैठक के लिए तिथि तय करने के लिए अभी आगामी सोमवार तक का समय है. हालांकि जिला पर्षद के राजनीतिक सूत्रों के अनुसार, अध्यक्ष द्वारा 20 से 23 जुलाई के बीच बैठक की तिथि तय करने की चर्चा है. परंतु, अध्यक्ष हर निर्णय राजनीति के माहिर नेताओं के सलाहमशविरा के बाद ही लेने में विश्वास रखती हैं.


* दोनों
गुटों को बहुमत जुटाने की बेचैनी

जिला पर्षद अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के लिए वर्तमान में 46 पार्षदों में से दोनों गुटों में 23-23 पार्षद होने की बात सामने रही है. इनमें, दरियापुर के जिला पार्षद विजय नारायण सिंह को वह गुट अपने साथ मानकर चल रहा है, जो अविश्वास प्रस्ताव के दौरान बहुमत पार्षदों को अनुपस्थित रखने की मंशा पाले हुए हैं.

राजनीतिक दबाव से बचने के उद्देश्य से कमसेकम डेढ़ दर्जन पार्षद एक रणनीति के तहत छपरा से बाहर या नेपाल की सैर कर रहे हैं. जिला पर्षद के राजनीतिक सूत्रों की माने, तो कमोबेश अविश्वास प्रस्ताव के दौरान हस्ताक्षर करनेवाले कमसेकम दो से तीन पार्षद कद्दावर नेताओं के परोक्ष हस्तक्षेप के बाद पल्ला बदलने की फिराक में हैं.

हालांकि जिला पर्षद के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद राय कहते हैं कि उनके सभी 25 पार्षदों में एकजुटता बरकरार है और किसी भी प्रकार के प्रत्यक्ष या परोक्ष राजनीतिक दबाव से बचने के उद्देश्य से ही वे स्वत: छपरा से बाहर हैं. उन्होंने कुछ मुखियाओं द्वारा अध्यक्ष को बचाने की कमान संभालने के मामले पर सवालिया लहजे में कहा कि एक जिला पार्षद के अंदर छह मुखिया आते हैं, ऐसी स्थिति में उन्हें इस राजनीति में अपनी हैसियत देख कर नहीं पड़ना चाहिए.

उधर, जिला पर्षद अध्यक्ष मेहनाज खातून ने कहा कि वे निर्धारित तिथि के अंदर बैठक की तिथि तय कर देंगी. हालांकि इस संबंध में कोई निर्णय नहीं लिया है. जिला पार्षदों का बहुमत उनके साथ है, जिसे वे समय आने पर प्रमाणित कर देंगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >