पुलिस ने 12 शराब भट्ठियां और 15,700 लीटर अर्धनिर्मित शराब की नष्ट

वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ कुमार आशीष के निर्देशन में पुलिस टीम और सीएपीएफ की संयुक्त कार्रवाई में गत 36 घंटे में 12 अवैध शराब भट्ठी सहित 15,700 लीटर अर्धनिर्मित शराब मौके पर ही नष्ट कर दी गई.

छपरा. वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ कुमार आशीष के निर्देशन में पुलिस टीम और सीएपीएफ की संयुक्त कार्रवाई में गत 36 घंटे में 12 अवैध शराब भट्ठी सहित 15,700 लीटर अर्धनिर्मित शराब मौके पर ही नष्ट कर दी गई. इस दौरान कुल 504.48 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी, जिसमें देशी शराब 296.60 लीटर, विदेशी शराब 197. 88 लीटर और स्प्रीट 10 लीटर शामिल है. इसके अलावा इस कार्रवाई में पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया. सारण पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि यह अभियान जिले में अवैध शराब कारोबार को पूरी तरह समाप्त करने की दिशा में एक सशक्त कदम है. वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर इस प्रकार की कार्रवाई आगामी दिनों में भी लगातार जारी रहेगी और चुनाव प्रक्रिया में किसी भी अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ALOK KUMAR

ALOK KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >