सीएम के लिए तरैया तैयार

सीएम के आगमन के पूर्व रामपुर महेश गांव सज-धजकर तैयार जदयू उपाध्यक्ष स्व जयप्रकाश कुशवाहा के परिजनों से मिलने आ रहे हैं सीएम तरैया : प्रखंड के रामपुर महेश गांव निवासी व सारण जिला जदयू उपाध्यक्ष स्व जयप्रकाश कुशवाहा के निधन के बाद सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज उनके परिजनों से मिलेंगे. मुख्यमंत्री के […]

सीएम के आगमन के पूर्व रामपुर महेश गांव सज-धजकर तैयार

जदयू उपाध्यक्ष स्व जयप्रकाश कुशवाहा के परिजनों से मिलने आ रहे हैं सीएम
तरैया : प्रखंड के रामपुर महेश गांव निवासी व सारण जिला जदयू उपाध्यक्ष स्व जयप्रकाश कुशवाहा के निधन के बाद सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज उनके परिजनों से मिलेंगे. मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन 24 घंटों में सभी तरह की तैयारियों को पूरा करने में लगी हुई है.
बुधवार की संध्या सारण डीएम हरिहर प्रसाद, एसपी हरकिशोर राय, डीडीसी रोशन कुशवाहा, मढ़ौरा एसडीओ संजय कुमार राय, एएसपी मढ़ौरा अशोक कुमार सिंह, तरैया बीडीओ राकेश कुमार सिंह ने उक्त गांवों में चल रहे विकास के कार्यों की निगरानी की.
तरैया-अमनौर एसएच 104 से जदयू नेता के गांव व घर तक जानेवाली सड़क में सोलिंग निर्माण, लूंज-पूंज बिजली के तार व पोल बदलने का कार्य, जदयू नेता के घर के समीप स्थित हीरा सिंह क्रीडा मैदान में हैलीपेड का निर्माण व बैरिकेडिंग, नाले की सफाई का कार्य, जदयू नेता के घर के बगल में दो वीआईपी शौचालयों के निर्माण, शुद्ध पेयजल के लिए चापाकल लगाने के कार्यों को अंतिम रूप देने में प्रशासन दिन रात एक किये हुए हैं.
जयप्रकाश तो नहीं रहे, आज उनका गांव सारी सुविधाओं से हो गया लैस
रामपुर महेश गांव के ग्रामीण को अपने नेता के खोने का गम तो सता रहा है. वहीं उक्त गांव में सड़क, बिजली, पानी के लिए जो कार्य दो वर्षों में नहीं पूरा हुआ. वह कार्य मुख्यमंत्री को आने को लेकर प्रशासन ने मात्र दो दिनों में पूरा कराया. ग्रामीण गांव के विकास को देखकर खुश नजर आ रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >