बालू लदे नौ ट्रक जब्त,छह चालक गिरफ्तार

छपरा(सारण) : पुलिस ने जिले में बालू माफियाओ के खिलाफ सघन छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान पुलिस ने बालू लदे नौ ट्रकों को जब्त कर छह चालकों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस अधीक्षक हरकिशोर राय ने बताया डोरीगंज थाना क्षेत्र में बालू लदे ट्रकों को जब्त किया गया और ट्रक चालकों को गिरफ्तार किया गया. […]

छपरा(सारण) : पुलिस ने जिले में बालू माफियाओ के खिलाफ सघन छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान पुलिस ने बालू लदे नौ ट्रकों को जब्त कर छह चालकों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस अधीक्षक हरकिशोर राय ने बताया डोरीगंज थाना क्षेत्र में बालू लदे ट्रकों को जब्त किया गया और ट्रक चालकों को गिरफ्तार किया गया. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार चालकों को जेल भेजा जा रहा है और इस मामले में ट्रकों के चालकों, मालिकों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है. उन्होंने बताया कि बालू का खनन, भंडारण और ढुलाई करने पर रोक लगा दी गयी है. इसका अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >