परमानंद को मकेर व शंकर को डोरीगंज थाने का मिला प्रभार

छपरा (सारण) : पुलिस अधीक्षक हरकिशोर राय ने जिले के एक दर्जन पुलिस ऑफिसरों का तबादला कर दिया. स्थानांतरित पुलिस ऑफिसरों को तत्काल प्रभाव से नये स्थान पर योगदान करने तथा कार्यभार संभालने का निर्देश दिया है. उन्होंने बताया कि पुलिस अवर निरीक्षक स्तर के दो पदाधिकारियों तथा सहायक अवर निरीक्षक स्तर के दस पदाधिकारियों […]

छपरा (सारण) : पुलिस अधीक्षक हरकिशोर राय ने जिले के एक दर्जन पुलिस ऑफिसरों का तबादला कर दिया. स्थानांतरित पुलिस ऑफिसरों को तत्काल प्रभाव से नये स्थान पर योगदान करने तथा कार्यभार संभालने का निर्देश दिया है.

उन्होंने बताया कि पुलिस अवर निरीक्षक स्तर के दो पदाधिकारियों तथा सहायक अवर निरीक्षक स्तर के दस पदाधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है. इनमें से पुलिस केंद्र में पदस्थापित छह पुलिस ऑफिसरों को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गयी है. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि नगर थाना के पुअनि शंकर उरांव को डोरीगंज, पुलिस केंद्र में पदस्थापित पुअनि परमानंद साह को मकेर स्थानांतरित कर दिया गया है.

इसी तरह सहायक अवर निरीक्षक सीता कुमारी सोनी को अवतार नगर से महिला थाना, नंदू राम को गौरा ओपी से मकेर, जयप्रकाश पांडेय को पहलेजा ओपी से गौरा ओपी, रामबाबू सिंह को बनियापुर से डोरीगंज, रामविनोद सिंह को पुलिस केंद्र से भगवान बाजार, कौशल प्रसाद यादव को पुलिस केंद्र से गड़खा, चंदेश्वरी यादव को पुलिस केंद्र से अमनौर, छत्तीस प्रसाद सिंह को पुलिस केंद्र से एकमा, राम कुमार राय को पुलिस केंद्र से विधि शाखा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में स्थानांतरित कर दिया गया है. उन्होंने बताया कि सभी थाना में पुलिस पदाधिकारियों की कमी दूर करने तथा कार्य के दबाव को देखते हुए संतुलन बनाने के लिए ये कदम उठाया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >