अवतार नगर थानाध्यक्ष के खिलाफ ग्रामीणों ने दिया धरना

छपरा (सारण) : अवतार नगर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार द्वारा शराब का कारोबार कराने और निर्दोष लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजने से आक्रोशित ग्रामीणों ने नगरपालिका चौक पर धरना दिया तथा थानाध्यक्ष को शीघ्र बर्खास्त करने की मांग की. धरना का नेतृत्व कर रहे जिला पार्षद प्रतिनिधि मनीष कुमार दूबे ने कहा कि अवतार नगर […]

छपरा (सारण) : अवतार नगर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार द्वारा शराब का कारोबार कराने और निर्दोष लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजने से आक्रोशित ग्रामीणों ने नगरपालिका चौक पर धरना दिया तथा थानाध्यक्ष को शीघ्र बर्खास्त करने की मांग की. धरना का नेतृत्व कर रहे जिला पार्षद प्रतिनिधि मनीष कुमार दूबे ने कहा कि अवतार नगर थाना क्षेत्र में सरेआम शराब व बालू का अवैध कारोबार चल रहा है.

उन्होंने कहा कि थानाध्यक्ष की मिलीभगत से चल रहे शराब के कारोबार के कारण अपराध की घटनाओं में भी काफी वृद्धि हुई है और हाल ही में आधा दर्जन से अधिक लूट की घटना हो चुकी है.
उन्होंने कहा कि जहरीली शराब पीने से लगातार हो रही मौत की घटनाओं से भी जिला प्रशासन सबक नहीं ले रहा है. उन्होंने कहा कि इसको लेकर लोगों में आक्रोश है और थानाध्यक्ष के द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के बीच अपनी छवि चमकाने के लिए निर्दोष लोगों, विकलांगों को गलत मुकदमों में फंसाकर जेल भेजा जा रहा है.
इसका विरोध करने वालों को वर्दी तथा पिस्तौल का भय दिखाकर धमकाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि थानाध्यक्ष को शीघ्र बर्खास्त नहीं किया गया तो, इसके विरोध में एक सप्ताह के अंदर भूख हड़ताल शुरू किया जायेगा. धरनार्थियों ने मांगों के समर्थन में एक ज्ञापन पुलिस अधीक्षक को सौंपा.
साथ ही मुख्यमंत्री और राज्यपाल को भी ज्ञापन भेजा गया है. धरना में राजू सिंह, मोहन राय, दामोदर राय, नारायण सिंह, श्याम जी, राहुल कुमार यादव, राजीव कुमार सिंह, सत्येन्द्र कुमार, नंदलाल महतो, संतोष कुमार, पिंकू दूबे, कमलेश राय, विजय कुमार महतो, जयराम महतो, सुमन कुमार, अशोक कुमार, दिलीप राय, पंकज राय, मनोज राम, रणविजय महतो आदि ने भाग लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >