अमनौर : एथलेटिक्स सभी खेलों की जननी है. किसी भी खेल मे बेहतर करने के लिए एथलेटिक्स ठीक होना चाहिए उक्त बातें सोमवार को अमनौर में आयोजित तीन दिवसीय सारण जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन करने के पश्चात सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपने संबोधन में कहीं. उन्होंने कहा कि एथलेटिक्स आपस में प्रेम व सहयोग की बेहतर शिक्षा देता है. इसमें अच्छा प्रदर्शन करने वाले सरलता से राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल सकते हैं. जिससे खेल का विकास हो सकता है. अगर सबका सहयोग मिले तो कोई भी व्यक्ति कोई भी काम कर सकता है.
एथलेटिक्स प्रेम व सहयोग की देता है बेहतर शिक्षा
अमनौर : एथलेटिक्स सभी खेलों की जननी है. किसी भी खेल मे बेहतर करने के लिए एथलेटिक्स ठीक होना चाहिए उक्त बातें सोमवार को अमनौर में आयोजित तीन दिवसीय सारण जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन करने के पश्चात सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपने संबोधन में कहीं. उन्होंने कहा कि एथलेटिक्स आपस में प्रेम […]

उन्होंने कहा कि सरकार ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न प्रकार की योजना चलायी है और उन्हें सम्मानित कर प्रोत्साहित भी किया जाता है. उक्त प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन सांसद राजीव प्रताप रूडी ने दीप प्रज्वलित कर किया. वहीं एथलेटिक्स एसोसिएशन ऑफ सारण और अमनौर के संयुक्त तत्वावधान में अमनौर इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दूसरे दिन पुरुष वर्ग के दो सौ मीटर दौड़ में एससी अमनौर के हरीमोहन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया.
दूसरे पर स्थान
डब्ल्यूएससी कोपा के मनमोहन सिंह और तीसरे स्थान पर एससी अमनौर के गुड्डू कुमार रहे. ॉआठ सौ मीटर में एनवाईएसी छपरा के राहुल कुमार राय, शकलदीप कुमार और अकबर अली क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे. गोला प्रक्षेपण में नीतीश कुमार पांडेय, सीटू कुमार यादव और रूपेश कुमार पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे.
अंडर 16 बालक के आठ सौ मीटर रेस में अमनौर के सुजीत कुमार, रणधीर कुमार सिंह और कुंदन कुमार ने गोल्डेन, सिल्वर और ब्रांज मेडल लिया. अंडर 14 बालक के 60 मीटर रेस में आदित्य कुमार, विवेक कुमार और अंकित कुमार कुशवाहा ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान लिया. दो सौ मीटर रेस में एससीए के रितेश कुमार, विवेक कुमार और अतुल कुमार ने पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया. छ: सौ मीटर रेस में अर्जुन कुमार प्रजापति, रितेश कुमार और उत्पल कुमार पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे. महिला वर्ग के दो सौ मीटर रेस में अंशु कुमारी प्रथम, रिचा कुमारी द्वितीय और नेहा कुमारी तृतीय स्थान पर रहे.
आठ सौ मीटर दौड़ में अंजलि कुमारी, नीतू कुमारी और पार्वती कुमारी ने पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया. लांग जंप में अंजलि कुमारी, शकीला खातून और पार्वती कुमारी ने गोल्ड, सिल्वर और ब्रांज मेडल जीता. अंडर 16 बालिका के दो सौ मीटर दौड़ में तान्या सिंह, आदिती कुमार और श्रेष्ठता सिंह ने जबकि लांग जंप में आदिती सिंह, खुशबू कुमारी और नेहा कुमारी ने क्रमश: गोल्ड, सिल्वर और ब्रांज मेडल जीता.
उक्त मौके पर प्रदेश एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष व पूर्व उप सभापति सलीम परवेज, पूर्व विधायक मंटू सिंह, जदयू के वरिये नेता शैलेंद्र प्रताप सिंह, जिलापरिषद अध्यक्षा मीणा अरुण, पूर्व प्राचार्य महामाया प्रसाद विनोद, रमेश कुमार, जिला सचिव गजेंद्र सिंह, आयोजन सचिव चंदन सिंह, नवीन पुरी आदि लोग उपस्थित थे. मंच का संचालन पप्पू सिंह ने किया. इधर राष्ट्रीय पदक विजेता श्रीकांत सिंह,ऋचा ने मशाल संचालन किया.