10000 मीटर दौड़ में आशीष अव्वल

पांच हजार मीटर की दौड़ में अंजली कुमारी ने मारी बाजी तीन दिवसीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता शुरू अमनौर : अमनौर में आयोजित तीन दिवसीय सारण जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता में स्टूडेंट्स क्लब, अमनौर के खिलाड़ी आशीष कुमार ने 10 हजार मीटर की दौड़ में अपना परचम लहराया. जबकि पांच हजार मीटर की दौड़ में एनवाईएसी छपरा की […]

पांच हजार मीटर की दौड़ में अंजली कुमारी ने मारी बाजी
तीन दिवसीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता शुरू
अमनौर : अमनौर में आयोजित तीन दिवसीय सारण जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता में स्टूडेंट्स क्लब, अमनौर के खिलाड़ी आशीष कुमार ने 10 हजार मीटर की दौड़ में अपना परचम लहराया. जबकि पांच हजार मीटर की दौड़ में एनवाईएसी छपरा की अंजली कुमारी ने बाजी मारी. रविवार से आयोजित सारण जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला पर्षद अध्यक्ष मीणा अरुण ने हरी झंडी दिखा किया. कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय गीत के साथ हुई.
वहीं हरी झंडी दिखाने के पूर्व जिप अध्यक्ष ने सभी प्रतिभागियों से परिचय प्राप्त किया. पहले दिन आयोजित 10 हजार मीटर पुरुष वर्ग की दौड़ में स्टूडेंट क्लब, अमनौर के आशीष कुमार प्रथम, एनवाईएसी, छपरा के प्रमोद कुमार द्वितीय तथा एनवाईएसी, छपरा के सरोज कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया.
वहीं पांच हजार मीटर महिला वर्ग में एनवाईएसी, छपरा की अंजली कुमारी प्रथम, स्टूडेंट क्लब, अमनौर की अदिति कुमारी द्वितीय तथा स्टूडेंट क्लब, अमनौर की संजना कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. मौके पर सारण जिला एथलेटिक्स संघ के संयुक्त सचिव गजेंद्र सिंह, श्यामदेव सिंह, निर्मल ठाकुर, अमित सौरभ, ब्रजकिशोर सिंह, नवीन पुरी, प्रतियोगिता के संचालक चंदन सिंह, शुभम कुमार, ट्रैक मैन दिनेश प्रसाद, अंबिका प्रसाद, जिला पार्षद प्रतिनिधि पप्पू सिंह सहित अन्य शामिल थे. आयोजन समिति के अध्यक्ष नवीन पुरी ने बताया कि सोमवार को इसका विधिवत उद्घाटन होगा, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी भाग लेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >