रोड़ेबाजी कर लोको पायलट को घायल करनेवाला धराया

छपरा (सारण) : पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा-बलिया रेलखंड पर गौतम स्थान तथा बकुल्हां स्टेशनों के बीच मझनपुरा गांव के पास रोड़ेबाजी कर चलती ट्रेन के सहायक लोको पायलट को घायल करनेवाले को रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया तथा जेल भेज दिया. रेलवे सुरक्षा बल के प्रभारी निरीक्षक शाहनवाज हुसैन […]

छपरा (सारण) : पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा-बलिया रेलखंड पर गौतम स्थान तथा बकुल्हां स्टेशनों के बीच मझनपुरा गांव के पास रोड़ेबाजी कर चलती ट्रेन के सहायक लोको पायलट को घायल करनेवाले को रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया तथा जेल भेज दिया.
रेलवे सुरक्षा बल के प्रभारी निरीक्षक शाहनवाज हुसैन ने बताया कि गिरफ्तार युवक रिविलगंज थाना क्षेत्र के भादपा गांव का निवासी सत्येंद्र मांझी है. गिरफ्तार युवक ने चलती ट्रेन के इंजन पर रोड़ेबाजी करने की बात स्वीकार की है. बताया कि वह नदी के किनारे शौच करने गया था. इसी दौरान चलती ट्रेन के इंजन पर रोड़ेबाजी कर दी, जिससे सहायक लोको पायलट राजीव कुमार सिंह घायल हो गये थे. बताते चलें कि सहायक लोको पायलट राजीव कुमार सिंह अप सरयू यमुना एक्सप्रेस ट्रेन को छपरा से लेकर जा रहे थे.
ट्रेन 24 घंटे विलंब से चल रही थी. इसी दौरान युवक ने इंजन पर पत्थर मारकर शीशा तोड़ दिया, जिससे शीशे के टुकड़ों से सहायक लोको पायलट गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना मंगलवार को उस समय हुई जब ट्रेन छपरा से बलिया की तरफ जा रही थी. इस घटना के कारण बकुल्हां पहुंचने पर ट्रेन का इंजन फेल हो गया. लोको पायलट ने इंजन को फेल होने की लिखित शिकायत स्टेशन मास्टर को दी. इस वजह से करीब दो घंटे तक ट्रेन बकुल्हां स्टेशन पर खड़ी रही. इससे कई अन्य ट्रेनों का परिचालन बाधित हो गया.
माल ट्रेन का इंजन काट कर उसमें लगाया गया तथा छपरा से दूसरे लोको पायलट को पैसेंजर ट्रेन से बकुल्हां भेजा गया, तब जाकर ट्रेनों का परिचालन बहाल हो सका.इस संबंध रेलवे सुरक्षा बल में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी थी. सहायक लोको पायलट ने भी रोड़ेबाजी करने वाले युवक की पहचान की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >