जाम से लोग रहे परेशान, वाहनों की लगी कतार

सोनपुर : विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेले के उद्घाटन से तीन दिन पूर्व सोनपुर मे भयंकर जाम लगा. स्थानीय पुलिस प्रशासन यातायात व्यवस्था के मद्देनजर रविवार को कहीं नजर नहीं आयी. जेपी सेतु के चालू होने के बाद सोनपुर में सड़कों पर यातायात का दबाव काफी बढ़ गया है. लगभग दो घंटे तक सोनपुर […]

सोनपुर : विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेले के उद्घाटन से तीन दिन पूर्व सोनपुर मे भयंकर जाम लगा. स्थानीय पुलिस प्रशासन यातायात व्यवस्था के मद्देनजर रविवार को कहीं नजर नहीं आयी.
जेपी सेतु के चालू होने के बाद सोनपुर में सड़कों पर यातायात का दबाव काफी बढ़ गया है. लगभग दो घंटे तक सोनपुर दुधैला मोड़ से लेकर गोविंदचक तथा जहांगीरपुर ढाला से लेकर बजरंग चौक तक गाड़ियों की लंबी लाइन लग गयी. आरपीएफ इंस्पेक्टर अजय प्रकाश ने बताया कि गोविंदचक ढाला के पास टेंपो ने बूम में ठोकर मार दी थी, जिसके कारण गेट खुलने में परेशानी हो रही थी. उक्त टेंपो को जब्त कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >