सूचना घर पहुंचते ही गांव में मचा कोहराम

बनियापुर : बूआ के घर छठ मनाने गये युवक की मौत पोखर में डूबने से होने की सूचना पर छठ का उत्साह फीका पड़ गया और परिजनों सहित गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया. घटना के संबंध में बताया जाता है कि बनियापुर थाना क्षेत्र के कराह गांव निवासी बृजकिशोर सिंह का पुत्र रोहित कुमार […]

बनियापुर : बूआ के घर छठ मनाने गये युवक की मौत पोखर में डूबने से होने की सूचना पर छठ का उत्साह फीका पड़ गया और परिजनों सहित गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया. घटना के संबंध में बताया जाता है कि बनियापुर थाना क्षेत्र के कराह गांव निवासी बृजकिशोर सिंह का पुत्र रोहित कुमार छठ मनाने के लिए अपनी बूआ के घर एकमा थाना क्षेत्र के भरोहपुर गांव गया था.

छठ के दिन गत गुरुवार को दोस्तों के साथ स्नान करने गांव के बगल के ही पोखर में गया था, जहां पानी की गहराई का अंदाजा नहीं होने की वजह से स्नान के दौरान डूब कर मौत हो गयी. वहीं स्थानीय गांव के ही आर्यन कुमार (17 वर्षीय) नामक एक अन्य युवक की भी डूब कर मौत होने की बात बतायी जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >