नशे में धुत युवक बाइक से गिर कर हुआ घायल

डोरीगंज (छपरा) : छपरा-पटना मुख्यमार्ग स्थित विष्णुपुरा बाजार के समीप बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक नशे में धुत तेज गति से बाइक से डोरीगंज की ओर जा रहा था, तभी अचानक उसके बाइक का हैंडिल अचानक मुड़ गया और वह दूर फेंका गया. घटना में युवक […]

डोरीगंज (छपरा) : छपरा-पटना मुख्यमार्ग स्थित विष्णुपुरा बाजार के समीप बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक नशे में धुत तेज गति से बाइक से डोरीगंज की ओर जा रहा था, तभी अचानक उसके बाइक का हैंडिल अचानक मुड़ गया और वह दूर फेंका गया. घटना में युवक के सिर व एक पैर में गंभीर चोट आयी है.

स्थानीय लोगों के मुताबिक युवक की उम्र 30 से 35 वर्ष के बीच है. स्थानीय युवकों ने मुफस्सिल पुलिस व एंबुलेंस को फोन कर बुलाया. वहीं मौके पर पहुंची पुलिस के द्वारा युवक को एंबुलेंस से छपरा सदर अस्पताल ले जाया गया. पूछताछ में युवक अपना नाम-पता भी नहीं बता पा रहा था.

कभी रामनगर का निवासी तो, कभी मुजफ्फरपुर का निवासी बता रहा था. मुफस्सिल थानाध्यक्ष ने बताया कि बीआरओ4डब्ल्यू 1965 नंबर की होंडा बाइक जब्त की गयी है. युवक की पहचान नहीं हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >