किराना दुकान में सेंध मार हजारों रुपये की चोरी

दाउदपुर : बरेजा गांव निवासी शिव प्रसाद के किराना दुकान में शुक्रवार की मध्य रात्रि चोरों ने सेंध मारकर गल्ले से हजारों रुपये नकद की चोरी कर ली. प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिव प्रसाद देर शाम को अपनी दुकान बंद कर बाहर बरामदे में सोया था. तभी रात्रि में घोर अंधेरे का लाभ उठाकर चोरों […]

दाउदपुर : बरेजा गांव निवासी शिव प्रसाद के किराना दुकान में शुक्रवार की मध्य रात्रि चोरों ने सेंध मारकर गल्ले से हजारों रुपये नकद की चोरी कर ली. प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिव प्रसाद देर शाम को अपनी दुकान बंद कर बाहर बरामदे में सोया था. तभी रात्रि में घोर अंधेरे का लाभ उठाकर चोरों ने दुकान के पीछे सेंधमार कर दुकान में रखे गल्ले से दस, पांच, दो, एक के तीस किलो सिक्के तथा पांच हजार के नोट के बंडल लेकर चोर फरार हो गये.

इस घटना की जानकारी दुकानदार को अगली सुबह शनिवार को हुई. वहीं लोगों का कहना है कि पिछले तीन दिन पूर्व बरेजा के रामबाबू महतो तथा सीता राम महतो के घर चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया.

महिला की चेन झपट कर भागा
भेल्दी. भेल्दी नहर के समीप शुक्रवार की शाम अकेला पाकर एक साइकिल सवार शातिर ने समस्तपुरा निवासी हवलदार सिंह की पत्नी रेणु देवी के गले से सोने का चैन झपट कर फरार हो गया. जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला भेल्दी बाजार स्थित अपने मिठाई के दुकान से घर जा रही थी, तभी नहर के समीप साइकिल सवार शातिर ने महिला के गले से चैन छिन लिया, जिसके बाद महिला द्वारा शोर मचाया गया.
लोग जुटते तब तक शातिर फरार हो गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >