बालू लदे 31 वाहनों को पुलिस ने किया जब्त

छपरा : वाहन चेकिंग के दौरान अवतार नगर पुलिस ने अवैध रूप से बिना चालान के बालू लोड कर जा रहे दो ट्रकों को जब्त कर मौके से दोनों ट्रकों के चालकों को गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार ने बताया कि दोनों ट्रक बिना चालान के बालू लोड कर जा रहे थे, जिन्हें वाहन […]

छपरा : वाहन चेकिंग के दौरान अवतार नगर पुलिस ने अवैध रूप से बिना चालान के बालू लोड कर जा रहे दो ट्रकों को जब्त कर मौके से दोनों ट्रकों के चालकों को गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार ने बताया कि दोनों ट्रक बिना चालान के बालू लोड कर जा रहे थे, जिन्हें वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ा गया.
रसूलपुर संवाददाता के अनुसार, स्थानीय थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान बालू लदे तीन 12 चक्का ट्रक को जब्त किया. तीनों ट्रकचालकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. थानाध्यक्ष संजय कुमार यादव ने बताया कि बालू लदे तीनों ट्रक बगैर चालान के थे, जो यूपी के मऊ जा रहे थे. तीनों ट्रकमालिकों पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
सोनपुर संवाददाता के अनुसार, स्थानीय पुलिस ने छापेमारी कर बालू लदे 21 ट्रकों को जब्त करने के साथ-साथ 13 चालक एवं खलासी को गिरफ्तार किया.
दरियापुर संवाददाता के अनुसार, स्थानीय पुलिस ने गश्ती के दौरान बालू लदे पांच ट्रकों को जब्त किया. परसा संवाददाता के अनुसार, पुलिस ने बालू लोड ट्रक को जब्त किया. इसको लेकर दिघवारा थाना क्षेत्र के बसतपुर गांव निवासी रामदेव प्रसाद का पुत्र प्रभात कुमार ने थाना में जब्त ट्रक पर जाइलो वाहन में ठोकर मारने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >